अजब-गजब: एलियन की तरह है इन भाई-बहनों के चेहरे की बनावट, लोग उड़ाते हैं मजाक, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

  • एलियन की तरह आते हैं नजर
  • अजीब शक्ल के चलते नहीं मिलता रोजगार
  • लॉयन फेस सिंड्रोम बीमारी से हैं ग्रस्त

Anchal Shridhar
Update: 2023-11-30 12:21 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया भर में कई तरह के इंसान हैं और सभी का रंग-रुप एक दूसरे भिन्न है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी किसी की शक्ल-सूरत आम इंसानों से अलग नहीं होती है। ऐसे में इस तरह के लोग समाज में हंसी के पात्र बन जाते हैं। हालांकि इस तरह के लोगों का मजाक बनाने के बजाय उनकी परेशानियों को समझने की जरूरत है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक परिवार के बारें में बताने जा रहे हैं जो इस तरह की चीजों से गुजर रहे हैं। इन लोगों को देखकर डॉक्टर भी कभी-कभी हैरान रह जाते हैं।

आनोखे है इस परिवार के कुछ सदस्य

इस परिवार में 12 लोग है, जिसमें से सात लोगों का स्वास्थ पूरी तरह से ठीक है। वहीं बाकी 5 लोगों के चेहरे इंसानों से बिल्कुल अलग है। इन सदस्यों को देखकर लोग इनकी तुलना एलियंस से करने लगते हैं। उनकी आंखें आम इंसान की तुलना में बाहर की ओर से निकली हुई दिखती है। इसके अलावा इनके गालों की हड्डियां भी बहुत ज्यादा बढ़ी हुई है, नाक पर गिल्टियां सी है। दांत-मुंह भी अजीब तरह से बना हुआ है। बताया जाता है कि ये लोग बचपन से ऐसे ही थे। लोग उनकी इस शारीरिक बनावट को लेकर काफी मजाक बनाते हैं। इसके अलावा लोग उन्हें एलियन भी कहकर बुलाते हैं, साथ ही उनकी इस बनावट के चलते लोग इन्हें रोजगार देने से भी हिचकते हैं।

क्या हैं इस बीमारी का नाम?

इस परिवार के सदस्यों की शक्लें अजीब होने की वजह से उनको सिरदर्द, चक्कर, शरीर दर्द और सांस लेनें में दिक्कत जैसी कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। मेडिकल सांइस में इस तरह की बीमारी को लेओन्टियासिस (Leontiasis) या लॉयन फेस सिंड्रोम कहा जाता हैं। इस बीमारी में हड्डियों की ग्रोथ जरुरत से ज्यादा होने के कारण उनका चेहरा शेर जैसा दिखने लगता है। बता दें कि दुनियाभर में इस बीमारी के लगभग 40 केस है। फिलहाल इस बीमारी का कोई ट्रीटमेंट नहीं है, हालांकि इस बीमारी से पीड़ित लोग आम इंसानों के मुकाबले ज्यादा दिनों तक जीते हैं। 

Tags:    

Similar News